प्रो कबड्डी लीग सीजन 9- तेलुगु टाइटंस ने पटना पाइरेट्स को हराकर दर्ज की पहली जीत।

प्रो कबड्डी लीग में 13वें मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने पटना पाइरेट्स को 30-21 से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। तो वहीं, पटना की टीम लगातार दूसरा मुकाबला हार गई।

 

 

पहले हाफ मे टाइटंस ने अपने 8 प्वाइंट की बढ़त को बरकरार रखा। मोनू ने पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन किया और 10 रेड मारी और 8 प्वाइंट बनाए। सिद्धार्थ देसाई भी रंग में दिखाई दिए, उन्होंने भी पहले हाफ में 6 रेड प्वाइंट लिये।तो पटना के लिए सचिन तनवर और रोहित गुलिया ने 4-4 रेड प्वाइंट्स हासिल किए.

 

बात करे दूसरे हाफ की तो टाइटंस ने थर्ड रेड पर खेलने का फैसला लिया। इस हाफ के पहले 12 मिनट में दोनों टीमों ने मिलाकर केवल 9 प्वाइंट बनाए। टाइटंस ने दूसरे हाफ में प्वाइंट लेने पर ज्यादा रुचि नहीं दिखाई, वह केवल बढ़त को बरकरार रखने पर ध्यान दे रहे थे। मोनू गोयत टाइटंस के लिए स्टार रहे जिन्होंने नौ रेड और एक टैकल प्वाइंट अपने नाम किया.

More From Author

प्रो कबड्डी लीग सीजन-9 : हरियाणा स्टीलर्स V/S तमिल थलाइवाज

प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 : छठे दिन दो मुकाबले खेले जायेगे ।