CID ने कर्नाटक मे 51 जगहों पर की छापेमारी, तो 38 शिक्षको किया गिरफ्तार, जानते है पूरी खबर।

कर्नाटक में सीआईडी की टीम ने छापा मारा है।  बता दे की सीआईडी शिक्षकों की नियुक्ति में हुई अनियमितता की जांच कर रही है। इस दौरान चार जिलों में 51 जगहों पर एक साथ छापेमारी की गई। जहां से 38 शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

बता दें कि दो महीने पहले शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद सीआईडी ने छापेमारी की कार्रवाई की।

 

तो वही सीआईडी ने बुधवार को 38 शिक्षकों को गिरफ्तार कर छापेमारी की। सीआईडी ने कहा कि 24 शिक्षकों को कोलार से, पांच को बेंगलुरु दक्षिण से, तीन को चिक्कबल्लापुरा से और पांच को चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया गया है। तो वही इस पूरे ऑपरेशन के दौरान 30 से अधिक टीमों ने एक साथ कार्रवाई की।

 

छापेमारी को 18 उपाधीक्षकों और 14 निरीक्षकों ने अन्य कर्मियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। शिक्षा विभाग ने आंतरिक जांच के बाद हाल ही में सीआईडी को एक रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें भ्रष्टाचार के जरिए नियुक्त किए गए शिक्षकों का विवरण दिया गया था।

पहले भी हो चुकी हैं बड़ी गिरफ्तारियां

इससे पहले सीआईडी अधिकारियों ने शिक्षा विभाग के निदेशकों और पूर्व संयुक्त निदेशकों सहित 22 लोगों को गिरफ्तार किया था।  साथ ही 12 शिक्षकों को भी गिरफ्तार किया था, जिन्होंने अवैध रूप से नौकरी हासिल की थी और कई वर्षों से सेवा कर रहे थे।

 

More From Author

 सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मिठाइयों पर खर्च करें पैसे ।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छठवीं बार पहुंचे केदारनाथ धाम ।