टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने नीदरलैंड को 56 रन से हराया

बता दे कि भारत ने सुपर-12 राउंड के अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। तो रोहित शर्मा ने 53 रन की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली 44 गेंदों में 62 रन और सूर्यकुमार यादव 25 गेंदों में 51 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 123 रन ही बना सकी। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला।

इस जीत के साथ टीम इंडिया सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 में पहले स्थान पर पहुंच गई है। भारत के दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक हैं।

More From Author

शौर्य दिवस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री शामिल संबोधन ।

आजम खां को तीन साल की सजा,जानते है पूरी खबर।