गुजरात के मोरबी में नदी पर बना पुल गिरा,141  लोगों की मौत हुई है.  

बता दे कि गुजरात के मोरबी में रविवार को मच्छू नदी पर बना एक सस्पेंशन ब्रिज गिर गया है।  इस हादसे में कम से कम 141 लोगों की मौत हो गई है।

मच्छू नदी पर बना एक सदी पुराना ये सस्पेंशन ब्रिज रविवार को टूट गया, जिससे बड़ी संख्या में लोग नदी में गिर गए. कई लोगों के नदी में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

गुजरात के गृह मंत्री मंत्री हर्ष सिंह सांघवी ने कहा है कि रात एक बजे तक 68 लोगों के शव निकाल लिए गए थे। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी था और कई लोग लापता बताए गए हैं।

तो वही प्रधानमंत्री राहत कोष से मरने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हज़ार रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की गई है।

तो गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हज़ार रुपये की राहत राशि देने का एलान किया है।

More From Author

प्रधानमंत्री मोदी की जीवनगाथा पर प्रदर्शनी  ।

मुख्यमंत्री योगी  ने सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का किया आयोजन।