मुख्यमंत्री योगी  ने सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का किया आयोजन।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम रन फॉर यूनिटी में कहा कि यह पहली बार है जब सरदार वल्लभभाई पटेल को सम्मान मिल रहा है। केंद्र में नरेंद्र मोदी के आने से पहले महापुरुषों को दिया जाना वाला सम्मान एक परिवार तक ही सीमित था।

सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम रन फॉर यूनिटी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान चलाया जा रहा है।आजाद भारत को एक करने का श्रेय सरदार पटेल को जाता है जिन्होंने देश की 542 रियासतों का विलय कर भारत को एकताबद्घ किया।

सरदार पटेल की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

More From Author

गुजरात के मोरबी में नदी पर बना पुल गिरा,141  लोगों की मौत हुई है.  

आबादी वाले ईलाको मे पंहुचा  हाथियों का झुंड, दहशत में राजधानी के लोग।