आरोपी पुलकित आर्य की ऋषिकेश फैक्टरी में लगी आग,जानते है पूरी खबर।

बता दे कि ऋषिकेश गंगा भोगपुर स्थित पुलकित आर्य की फैक्टरी में आग लग गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची है।तो पुलिस के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से लगी आग।

पुलकित आर्य की फैक्टरी में आग लगने की खबर फैलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए टीम जुटी हुई है। अंकिता हत्याकांड के बाद आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट और फैक्टरी दोनों को सील कर दिया गया था।  इसके बाद से ही यहां पीएसी तैनात की गई थी। पुलकित आर्य की यह फैक्टरी ऋषिकेश से करीब 25-26 किलोमीटर दूर है। जहां संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने की घटना सामने आई है।

More From Author

धारचूला स्टेडियम में बनेगी पर्वतारोहण दीवार।

पुरानी पेंशन को भाजपा सरकार कर सकती है लागू – मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।