दिल्ली-एनसीआर हवा की गुणवत्ता में गिरावट जारी है।

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में गिरावट जारी है। दिल्ली-एनसीआर इलाकों में आज भी धुंध छाई है। वायु प्रदूषण के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता गंभीर है। तो कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है।

 जानकारी के अनुसार अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता बहुत खराब से गंभीर श्रेणी के निचले स्तर में बनी रहेगी। तो आज सुबह का एक्यूआई 346 दर्ज किया गया है। लेकिन बाद में इसका स्तर और बढ़ गया। सुबह-सुबह नोएडा का एक्यूआई 393, और गुरुग्राम का 318 दर्ज किया गया

बता दे कि बीते 24 घंटे में पंजाब में अभी तक की सर्वाधिक तीन हजार से अधिक जगहों पर पराली जली है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के मुताबिक, 3634 जगहों पर पराली जलाने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। वहीं, हरियाणा में 166, उत्तर प्रदेश में 25, दिल्ली में शून्य, मध्यप्रदेश में 284 और राजस्थान में 63 जगहों पर पराली जलाई गई हैं।

More From Author

डेंगू का प्रकोप।

उत्तरप्रदेश गोला विधानसभा उपचुनाव ।