परिवहन निगम ने कर्मचारियों के विरोध के बीच रुड़की की आउटसोर्सिंग एजेंसी से भर्ती की राह खोल दी है। पहले स्मार्ट सिटी की बसों के संचालन को एजेंसी से 80 कंडक्टर मांगे गए हैं। वहीं, पहले से काम कर रहे 75 ड्राइवरों से भी इसी एजेंसी के माध्यम से सेवाएं ली जाएंगी।
दरअसल, परिवहन निगम ने ड्राइवर, कंडक्टरों के खाली पदों पर भर्ती के लिए रुड़की की एक आउटसोर्सिंग एजेंसी एमकेएसएस को ठेका दिया था। इस एजेंसी ने भर्ती का विज्ञापन भी जारी कर दिया था। इस बीच उत्तराखण्ड यूनियन सहित कई संगठन इसके विरोध में उतर आए।
अब निगम ने आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि जेड सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से निगम में कार्यरत 75 ड्राइवरों को अब इसी नई एजेंसी के अधीन किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। और निगम ने इन बसों के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी से 80 कंडक्टरों की डिमांड की है।

