राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में काशीपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने पत्रकारों से कहा कि राज्य गठन के बाद प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। राज्य बनते समय यहां एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं था। आज कई हैं। एम्स तक यहां बन गया है। तब प्रदेश में छह-सात सौ डॉक्टर थे लेकिन अब ढाई हजार से ज्यादा डॉक्टर हैं। राज्य के 99 प्रतिशत गांव सड़क से जुड़ चुके हैं
और उन्होने कहा कि उच्च शिक्षा में 93 प्रतिशत तक पद भरे जा चुके हैं। बच्चों की शिक्षा में भी उत्तराखंड का अलग स्थान है। शौचालयों की स्थिति बेहतर है। विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। जो विकसित देश हैं वहां भी विकास की जरूरत है। राज्य में जीरो टॉलरेंस वाली डबल इंजन सरकार है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति में कुछ असामाजिक, अनैतिक, ब्लैकमेलर तत्व भी सक्रिय हैं। यह लोग उत्तराखंड की राजनीति को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं

