शिमला के पर्वतारोही की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी।

कुल्लू जिला के फ्रेंडशिप पीक में लापता हुए शिमला के पर्वतारोही की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली की टीम पर्वतारोही की तलाश में जुटी हुई है। टीम में पांच सदस्य शामिल हैं।

बता दें कि पर्वतारोही की पहचान आशुतोष पुत्र सुरेंद्र हिमटा निवासी गांव अड्शाला, उपतहसील देहा  के तौर पर हुई है।आशुतोष परिवार वालों को बिना बताए ट्रैकिंग पर गया था। शनिवार सुबह 9:00 बजे फ्रेंडशिप पीक में हिमस्खलन हुआ, जिसमें आशुतोष लापता हो गया।

More From Author

फीफा विश्वकप   अमेरिका VS वेल्स ,नीदरलैंड VS सेनेगल।

प्रदेश भाजपा के सभी मोर्चे की कार्यकारिणी 30 नवंबर तक गठित ,जानते है पूरी खबर।