कांग्रेस भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा हरिद्वार में शुरुआत,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे जनसभा ।

उत्तराखण्ड को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार में की जाने वाले कांग्रेस भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा की शुरुआत मंगलवार को मंगलौर क्षेत्र के उदलहेड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा से करेंगे।

हरीश रावत यात्रा शुरू करने से पहले चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जनसभा भी करेंगे। तो वही 23 नवंबर सुबह 11 बजे यात्रा नसीरपुर से शुरू होकर हरचंदपुर, निजामपुर, हरजौलीजट्ट, सिकंदरपुर, मुंडलाना, बुक्कनपुर, गाधारौणा से लढौरा पहुंचकर समाप्त होगी।

और 24 नवंबर को लंढौरा से शुरू होकर जौरासी, रणसूरा, बुढ़ाहेड़ी, सहदेवपुर, आदमपुर से होकर रोहालकी में संपन्न होगी।तो वही  25 नवंबर को अलीपुर से अलावलपुर, सुभाषगढ़ में सुभाष चंद बोस की मूर्ति पर मार्ल्यापण कर दीनारपुर, एक्ड़कला, बहादुरपुरजट, झाबरी, अंबूवाला बाजार, घिस्सूपुरा से धनपुरा में जनसभा के साथ सपन्न होगी।

इस यात्रा में  कांग्रेस व विपक्ष के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ हुंकार रैली के रूप में होगी। इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल समेत विधायक एवं अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

More From Author

प्रदेश सरकार का चार दिन  का चिंतन शिविर मसूरी  में शुरू।

यूपी  की अर्थव्यवस्था को 10 खरब डॉलर बनाने के लिए , यूपी इनवेस्टर्स समिट-2023 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम का आयोजन।