उत्तराखण्ड चिंतन शिविर में दिन की शुरूआत योगा के साथ

उत्तराखण्ड चिंतन शिविर के अंतिम दिन की शुरूआत योगा शिविर से हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्य सचिव एसएस संधू व तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने योग किया। अकादमी के कालिंदी ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन किया गया।

तो वही योगा क्लास से पहले गुरुवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी का अंदाज खूब छाया। मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में चल रहे चिंतन शिविर से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अकादमी परिसर के अंदर ही मॉर्निंग वॉक की।

तो इस दौरान रास्ते में मिले लोगों का वह अभिवादन स्वीकार करते रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अकादमी परिसर में भी राउंड लगाया और यहां स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के पास पहुंचकर नमन किया

More From Author

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ देंगे गोरखपुर को 1821.61 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

काशी तमिल संगम तीसरा जत्था पहुंचा काशी,स्टेशन पर मेहमानों का भव्य स्वागत