राज्यपाल को समिति ने प्रोजेक्ट ‘निधि’ के बारे में दी जानकारी

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में डॉ. लीलाधर भट्ट मेमोरियल कल्याण समिति के चेयरमैन राज भट्ट व अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को समिति के प्रोजेक्ट ‘निधि’ के बारे में जानकारी दी।

प्रोजेक्ट ‘निधि’ के तहत घरेलू हिंसा, यौन शोषण और अन्य हिंसा की शिकार महिलाओं और बच्चियों की सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001804039, 05946-297101 जारी किया गया है। इस मौके पर प्रोजेक्ट से जुड़े पदाधिकारी मेजर जनरल (रि) गुलाब रावत, ब्रिगेडियर (रि.) भारत रावत आदि उपस्थित रहे।

More From Author

53वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह

 PKL सीजन -9 में  96वां मुकाबला पुनेरी पलटन और  जयपुर पिंक पैंथर्स