नंदा गौरा योजना शासन की ओर से आवेदन पत्र के साथ अभिलेखों की सूची जारी

उत्तराखण्ड में महिला  सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित नंदा गौरा योजना के तहत नए प्रारूप में ही आवेदन मांगे गए हैं। शासन की ओर से आवेदन पत्र के साथ मांगे गए अभिलेखों की सूची भी जारी की गई है।

बता दें कि प्रदेश की बेटियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद करने के लिए करीब एक दशक पूर्व नंदा गौरा देवी योजना शुरू की गई थी। पहले योजना के तहत 25 हजार रुपये दिए जाते थे।  अब इंटर पास करने वाली बेटियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए 51 हजार रुपये दिए जाते हैं।

तो वही नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर को समाप्त हो रही है। विभागीय सचिव का कहना है कि तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है, लेकिन अभी इस पर फैसला नहीं हुआ है।

ये प्रमाणपत्र देने होंगे

स्थायी निवास, आय प्रमाणपत्र, 10वीं व 12वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना में परिवार की स्थिति के आकलन की प्रति, अविवाहित होने का प्रमाण (स्वयं की ओर से), बैंक की पासबुक इत्यादि।

More From Author

राजधानी में विधानसभा सत्र के मद्देनजर पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार

यूपी के मदरसों में आठवीं तक के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति पर रोक