टिहरी घनसाली में  एक 12 वर्षीय किशोर को गुलदार ने बीती शाम को मौत के घाट उतार

  टिहरी घनसाली में  एक 12 वर्षीय किशोर को गुलदार ने बीती शाम को मौत के घाट उतार दिया है।ग्राम पंचायत मयकोट के अल्दी तोक में निवासरत रणवीर चंद्र का 12 वर्षीय बेटा अरनव चंद बीती शाम को अपने दोस्तों के साथ खेलने मैं मयकोट गांव में गया था।शाम 5 बजे  मयकोट गांव से वापस अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया।

अरनव जब शाम 6 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी ढूंढ शुरू की। रास्ते में खून के धब्बे मिलने पर ग्रामीणों ने जंगल में उसकी तलाश की। रास्ते से 150 मीटर दूर झाड़ियों में रात 2:30 बजे अरनव का शव बरामद हुआ।

More From Author

सोमवार को आगरा दौरे पर सीएम योगी

करहल में मुख्यमंत्री योगी आज करेंगे चुनावी सभा को संबोधित