फीफा विश्व कप 2022 का आज नौवां दिन

बता दें कि फीफा विश्व कप 2022 का आज नौवां दिन है। आज भी चार मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें से दो ग्रुप जी और दो मुकाबले ग्रुप एच के होंगे।

 

पहला मैच ग्रुप जी में कैमरून और सर्बिया के बीच है। दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इस मैच में दोनों टीमें जीत हासिल कर अपने प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखना चाहेंगे।

 

और आज के  दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया का सामना घाना से है। दक्षिण कोरिया की टीम इस मैच को अपने नाम कर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। इस टीम का पिछला मैच उरुग्वे के खिलाफ ड्रॉ रहा था।

तो वही तीसरा मुकाबला ब्राजील की टीम सोमवार को यहां फीफा विश्वकप में ग्रुप-जी में स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौतियों का सामना करने उतरेगी। ब्राजील और स्विट्जरलैंड का विश्वकप में दो बार आमना-सामना हुआ है। दोनों मैच ही ड्रॉ रहे हैं।

 

चौथा मुकाबला सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ग्रुप-एच में उरुग्वे का सामना करेगी। पुर्तगाल अगर उरुग्वे को हराने में सफल हो जाता है तो उसका अंतिम-16 में पहुंचना पक्का हो जाएगा।

 

मैच मैदान समय
कैमरून बनाम सर्बिया अल जैनब स्टेडियम दोपहर 3:30 बजे
दक्षिण कोरिया बनाम गाना एजुकेशन सिटी स्टेडियम शाम 6:30 बजे
ब्राजील बनाम स्विट्जरलैंड स्टेडियम 974 रात 9:30 बजे
पुर्तगाल बनाम उरुग्वे लुसैल स्टेडियम रात 12:30 बजे

More From Author

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर हिंदू सेवाश्रम में लगाया जनता दरबार

  किन्नौर का मटर और सेब जल्द ही ड्रोन की मदद से मुख्य सड़क तक,जानते है पूरी खबर