देहरादून-थानो संपर्क मार्ग पर भोपालपानी पुल टूटा आवाजाही बंद

 बता दें कि देहरादून-थानो संपर्क मार्ग पर भोपालपानी पुल सुबह ढह गया। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवाजाही बंद कराई।

थानो रोड पर बना भोपालपानी पुल पहले से क्षतिग्रस्त था। आज उसका एक और हिस्सा नीचे गिर गया है। जिस कारण दोनों तरफ से आवजाही बंद कर दी गई। कोई जन हानि की सूचना नहीं है।

उद्घाटन से पहलेआ गई थी दरारें
मुख्य अभियंता का कहना था कि पुल की दीवारों को तोड़ने के साथ ही नए सिरे से बनाने या किसी भी प्रकार के अतिरिक्त निर्माण की कोई जरूरत नहीं है। जिस तरीके से रेत-बजरी से लदे भारी-भरकम ट्रक रात दिन पुल से गुजर रहे हैं, उन परिस्थितियों में इस तरह का धंसाव हो जाना सामान्य प्रक्रिया है। खामियों को जल्द दूर कर दिया जाएगा।

भोपालपानी पुल में पहले भी धंसाव हो गया था। अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में इंजीनियरों ने पुल पर तत्काल बैरिकेडिंग करने के साथ ही एक तरफ से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। एहतियात के तौर पर पुलिस की तैनाती के साथ ही विभागीय अवर अभियंता की भी ड्यूटी लगाई थी।

More From Author

कोरोना संक्रमण आगरा स्वास्थ्य विभाग सतर्क ताजनगरी में अब सभी पर्यटकों की जांच

15वें वित्त आयोग के अनुदान से गांवों और शहरों में होने वाले विकास कार्य ठप,जानते है पूरी खबर