कांग्रेस पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस आज

आज  कांग्रेस पार्टी अपना  138 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस का मुख्यालय आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एआईसीसी मुख्यालय पहुंचकर झंडा फहराया।

इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। खरगे ने इस दौरान अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी को समावेशी बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं, वंचित तबकों और बुद्धिजीवियों को हमारे साथ जोड़ना होगा।

और कहा की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देशभर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है।आज भारत ने प्रगति की है क्योंकि कांग्रेस ने दलितों, गरीबों की बेड़ियों को तोड़ने का साहस किया है।

खरगे ने कहा कि भारत के मूल सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे हैं। पूरे देश में नफरत का गड्ढा खोदा जा रहा है। जनता मंहगाई, बेरोजगारी से परेशान है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं।

तो वहीं इस मौके पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि धर्म के आधार पर, भाषा के आधार पर, जाति के आधार पर, संस्कृति के आधार पर भारत को टुकड़े-टुकड़े बनाने वाले ये संघ परिवार के लोग हैं…इसके खिलाफ ये भारत जोड़ो यात्रा चलाई जा रही है

More From Author

उत्तराखण्ड टिहरी झील में तीन दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स एशियाई चैंपियनशिप शुरू

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा केस-पुलिस ने अदालत से करी को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान रिमांड बढ़ाने की मांग