पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने गाइडलाइन जारी

उत्तराखंड में नया साल का  जश्न मनाने बड़ी संख्या में आ रहे पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने गाइडलाइन जारी की है।

 

बता दे कि मसूरी, नैनीताल, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार समेत तमाम स्थलों में अधिकांश होटल फुल हो गए हैं। इसे देखते हुए सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए हैं। इसके साथ ही आसामाजिक और अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनसे सख्ती से निपटने की भी तैयारी है।

 

पुलिस इन दिशा-निर्देशों का कराएगी कड़ाई से पालन
1. शराब, ड्रग्स का सेवन कर वाहन चालकों की जांच व उनके विरुद्घ कठोर कार्रवाई होगी।

2. होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट में ध्वनि प्रदूषण के संबंध में न्यायालयों के आदेश का पालन करना होगा।

3. पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात होगा।

4. ट्रैफिक के सुचारु रूप से संचालन के लिए सड़कों व चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती होगी।

5. सिनेमाघरों व शॉपिंग माल में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात होगा।

6. कोविड महामारी के नियंत्रण के लिए केंद्र व राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाएगा।

7. सोशल मीडिया पर अराजक तत्वों पर कड़ी नजर होगी। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट को सोशल मीडिया प्रकोष्ठ तत्काल हटाएगा और अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करेगा।

 

तो वही  पर्यटकों की सुविधा के लिए होटल-रेस्टोरेंट, ढाबे, चाय और खान-पान की दुकानों को दो जनवरी तक 24 घंटे खोले रखने की छूट दी गई है। इतना ही नहीं चार दिनों तक प्रदेश में शराब की दुकानें और ठेके भी 24 घंटे खोले जा सकेंगे।

 

वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने नव वर्ष के उत्सव में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए होटल-रेस्टोरेंट-ढाबों और शराब की दुकानों को 24 घंटे खुला रखने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

 

More From Author

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  ने लिया बड़ा फैसला, छात्रों को देनी होगी दोबारा परीक्षा

उत्तरकाशी मैं तुल्याड़ा गांव के जंगलों में पाकिस्तानी झंडों के साथ मिलें गुब्बारे