उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कर्मचारियों को लेकर बनाई सख्त योजना

उत्तराखंड में पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बड़े पैमाने पर बदलाव शुरू कर दिए हैं।पटवारी भर्ती के 380 सवाल अति गोपन विभाग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने लीक कर दिए थे। आयोग ने स्वीकार किया था कि पटवारी भर्ती में इनमें से 35 सवाल आए हैं। परीक्षा रद्द करके 12 फरवरी की तिथि तय कर दी है।

तो वही सूत्रों के मुताबिक, अब आयोग ने बड़े पैमाने पर बदलाव शुरू कर दिए हैं। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि बड़े पैमाने पर बदलाव किए जा रहे हैं। परीक्षाओं को और सुरक्षित बनाया जाएगा।

 

 – पुराने और कम सक्रिय विशेषज्ञों को हटाकर आयोग नए विशेषज्ञ शामिल कर रहा है।

– परीक्षा के विशेषज्ञ केवल उत्तराखंड नहीं बल्कि देशभर के विश्वविद्यालयों से लिए जा रहे हैं।

– आयोग एक ऐसा क्वैश्चन बैंक बनाने की कवायद में जुट गया है जो कि न केवल पूर्ण सुरक्षित हो बल्कि जिसमें सवालों की संख्या भी दस हजार से अधिक हो, ताकि दोबारा इस तरह की समस्या पेश ही न आए।

– विषय विशेषज्ञों का चयन करने के लिए पहले जांच पड़ताल की जाएगी। ऐसे विशेषज्ञ चुने जाएंगे जो कि कहीं किसी तरह के विवाद में न फंसे हों।

तो वही जानकारी के मुताबिक, आयोग में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर रहे अधिकारियों, कर्मचारियों को लेकर भी आयोग ने सख्त योजना बनाई है। इन सभी की अंदरखाने जांच कराई जाएगी। यह देखा जाएगा कि उनका रहन-सहन कैसा है। क्या उनके पास आय से अधिक संपत्ति तो नहीं है।

More From Author

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

जोशीमठ भू-धंसाव के चलते लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस को तोड़ने का काम शुरू अब तक शहर के 849 भवनों में दरारें