ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत यूपी को गुजरात में मिले 25 हजार करोड़ रुपये निवेश प्रस्ताव

बता दें कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए गुजरात के अहमदाबाद में रोड शो करने गई योगी सरकार की टीम को रोड शो से पहले ही  25 हजार करोड़ रुपये निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

गुजरात की टोरेंट फार्मा ने यूपी में फार्मा प्लांट लगाने के लिए 24 हजार करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव दिया है। वहीं अमूल इंडिया ने पश्चिमी यूपी के बागपत में 900 करोड़ की लागत से नया प्लांट लगाने का प्रस्ताव रखा है।

मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और ज्ञानेंद्र नाथ सिंह ने टोरेंट फार्मा के अधिकारियों से मुलाकात की।उन्होंने टोरेंट के फार्मा प्लांट का जायजा  लिया।और टोरेंट फार्मा को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया है।

वहीं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के एसीएस नवनीत सहगल ने ट्रांसस्टेडिया समूह और अमूल समूह के सीईओ जयन मेहता से मुलाकात की।तो अमूल कंपनी  का दावा है कि इससे दो लाख किसानों को फायदा होगा और 4500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर और अधिकारियों की यह टीम शुक्रवार को अहमदाबाद में बिजनेस टू गवर्मेंट बैठक और रोड शो कर निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेगी।

More From Author

जोशीमठ तेजी में बढ़ रहा दरारों का आकार नृसिंह मंदिर परिसर के एक हिस्से में भूधंसाव

इस साल की शुरूआत उज्जवल भविष्य की नई उम्मीदों के साथ हुई- पीएम मोदी