मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद देवरिया में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनो के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।

जिले के मदनपुर थाना स्थित बरांव चौराहे पर एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुकान से टकरा गया। इसमें दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई

More From Author

उत्तरकाशी जिले में देर रात्रि से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी जारी

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश सबीना को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया