मौसम की करवट बदलते ही उत्तराखंड के तापमान में आयी गिरावट

मौसम में कुछ दिनों से आए परिवर्तन ने उत्तराखंड में ठंड की दस्तक पहुंचा दी है। मौसम की करवट के साथ ही उत्तराखंड में भी ठंड ने अपनी करवट बदल दी है। बाबा केदार धाम सहित पहाड़ की चोटियों पर बर्फबारी व मैदानी इलाको में हल्की बारिश के कारण लगातार तापमान गिरता जा रहा है। देश के अधिकत्तर जगहों पर 24 घंटे में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय़ा है।

बुधवार से मौसम का मिजाज बदल रखा है, जिसे देखते हुए  मौसम विज्ञान द्वारा अगले चार दिनों तक देशभर में हल्की बारिश और हिमपात का अनुमान लगाया गया है। नैनीताल की ज्यादा ऊंचाई वाली जगहों पर हल्की बर्फ गिरी, तो वहीं निचले इलाके देहरादून, ऋषिकेश, मसूरी में दिनभर मौसम का रुख बदला रहा और शाम को हल्की बारिश होने से इलाकों में ठंड का दौर शुरु हो गया।

यह भी पढ़ें-कोराना के कारण दो सालों बाद सजे क्रिसमस के लिए बाजार

मौसम के बदले रुख से देहरादून का 24 घंटे में अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिरा तथा सामान्य तापमान तीन डिग्री नीचे रहा। मौसम विज्ञान के अनुसार सोमवार तक मौसम का मिजाज इस तरह ही बना रहेगा। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के अलावा अन्य प्रदेश में हल्की बारिश के आसार है, साथ ही समुद्रतल की 3500 मीटर ऊंचाई वाले जगहों पर हिमपात हो सकता है।

सिमरन बिंजोला

More From Author

हिमाचल प्रदेश में 6 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों के बैठने के लिए स्थान तक नहीं