देहरादून- इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

देहरादून- दिनांक मई, 2023 एवं शुद्विपत्र दिनांक 23 जून. 2023 द्वारा विज्ञापित 29 मानचित्रकार/मानचित्रक / प्रारूपकार परीक्षा – 2023 का आयोजन दिनाँक 05 नवम्बर, 2023 (रविवार) को उत्तराखण्ड राज्य के तीन जनपदों- हल्द्वानी (नैनीताल), देहरादून एवं हरिद्वार के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में किया जायेगा। उक्त परीक्षा के लिए औपबन्धिक रूप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र ( Admit Card) दिनाँक 20 अक्टूबर, 2023 से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in/ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से प्रवेश-पत्र (Admit Card) प्रेषित नहीं किये जायेंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें ।

मानचित्रकार/मानचित्रक

मानचित्रकार/मानचित्रक

More From Author

इजरायल के खिलाफ आयोजक के कमेंट के बाद Meta और Google ने वेब समिट में हिस्सा लेने से किया इनकार

यूट्यूब द्वारा सीएम पुष्कर सिंह धामी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल को सिल्वर बटन प्रदान किया गया