UKSSSC exam : पांच अक्टूवर को होने वाली परीक्षा हुई निरस्त

Uttarakhand: UKSSSC ने सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) की 5 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बीती देर शाम को अचानक आयोग द्वारा परीक्षा को स्थगित करने की सूचना जारी की गई। हालांकि आधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पहले इस परीक्षा को लेकर पूरी तरह से पारदर्शिता का दावा किया जा रहा था, लेकिन अब अचानक परीक्षा का इस तरह से स्थगित होना कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है।

आयोग ने बतायी वजह 

इस बीच आयोग ने बताया कि परीक्षा का स्थगित होना अभ्यर्थियों की मांग और कुछ तैयारियों को और पुख्ता करने की आवश्यकता को देखते हुए लिया गया है। इससे पहले पटवारी की परीक्षा का पेपर लीक होने से छात्रों में पहले ही रोष देखने को मिला है। अब इस परीक्षा का स्थगित होना भी अभ्यर्थियों को कुछ गवारा नहीं है।

विवादों में घिरा आयोग 

स्नातक स्तर की परीक्षाओं में पेपर लीक प्रकरण की जांच एसआईटी और सीबीआई के माध्यम से की जा रही है, जिससे आयोग विवादों में घिरा हुआ है। इस स्थिति के बीच आयोग ने आगामी परीक्षाओं को कुशलतापूर्वक और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने पर विशेष ध्यान दिया है।

More From Author

dehradun : राजपुर थाना प्रभारी शैंकी कुमार निलंबित

बरेली में दो दिन तक इंटरनेट सेवा बंद