dehradun : राजपुर थाना प्रभारी शैंकी कुमार निलंबित

dehradun : से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है। जहां नशे की हालात में धुत थाना प्रभारी ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि कई गाड़ियों के एयरबैग तक खुल गए। इस पूरे मामले से गुस्साएं लोगों ने जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें पूरा मामला मसूरी डायवर्जन के पास का है। दरअसल राजपुर थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने नशे की हालत में एक के बाद एक कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी।

मसूरी डायवर्जन के पास का है मामला 

ये पूरी घटना मसूरी डायवर्जन के पास घटी, जहाँ शैंकी कुमार अपनी निजी कार में सवार थे और वर्दी में भी नहीं थे। चश्मदीदों का कहना है कि थाना प्रभारी इस कदर नशे में थे कि ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। और जब उनकी कार बेकाबू हुई, तो एक नहीं, बल्कि 4 से 6 गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

दीपक धारीवाल को सौंपी गई जिम्मेदारी 

मामले की जानकारी एसएसपी अजय सिंह तक पहुंचने पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए शैंकी कुमार को सस्पेंड कर दिया। अब राजपुर थाने की जिम्मेदारी दीपक धारीवाल को सौंपी गई है। साथ ही, इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और शैंकी कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर पुलिस महकमे की कार्यशैली और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल हुआ वीडियो 

अब कालसी के थाना प्रभारी दीपक धारीवाल को राजपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वाहनों को टक्कर मारने के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे शैंकी कुमार को वहां पर मौजूद लोगों ने पहचान लिया और उनका वीडियो बनाने लगे। देखते ही देखते वीडियो पूरे शहर में वायरल हो गया। इसमें साफ दिख रहा है कि सादे कपड़ों में शैंकी कुमार दुर्घटना के बाद एक कुर्सी में बैठे हैं। उन्हें लोग घेरने लगे तो वह उठकर जाने लगे, लेकिन नशे की हालत में वह ठीक से चल तक नहीं पा रहे थे।

सिमरन बिंजोला

More From Author

Pandit Chhannulal Mishra Death

Pandit Chhannulal Mishra Death: पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का 91 साल की उम्र में निधन, वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार

UKSSSC exam : पांच अक्टूवर को होने वाली परीक्षा हुई निरस्त