Rs 60 crore fraud case

Rs 60 crore fraud case: 60 करोड़ की धोखाधड़ी केस में फंसी शिल्पा शेट्टी, EOW ने घर पर की 5 घंटे पूछताछ

Rs 60 crore fraud case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फिर से सुर्खियों में हैं। मुंबई पुलिस की EOW ने 60 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़े एक पुराने केस में एक्ट्रेस से करीब 4 घंटे 30 मिनट तक पूछताछ की। टीम सीधे उनके जुहू स्थित घर पहुंची, जहां पुलिस ने पूछताछ के साथ कुछ दस्तावेज भी जब्त किए।

मामला क्या है?

यह पूरा मामला एक बिजनेसमैन की शिकायत से जुड़ा है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने उनकी कंपनी से बिजनेस बढ़ाने के नाम पर करोड़ों रुपये लिए, लेकिन रकम वापस नहीं की।

शिकायत के अनुसार, 2015 से 2023 के बीच दोनों ने Best Deal TV Pvt. Ltd. के जरिए लगभग 60 करोड़ रुपये का निवेश लिया था। साथ ही रकम को लोन के बजाय निवेश दिखाया गया ताकि टैक्स से बचा जा सके।

कुछ साल बाद कंपनी बंद हो गई और निवेशक का पैसा डूब गया और वही शिल्पा ने 2016 में कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था।

राज कुंद्रा से पहले हो चुकी पूछताछ

इस केस में शिल्पा से पहले राज कुंद्रा से दो बार पूछताछ की जा चुकी है। EOW इस बात की जांच कर रही है कि शिल्पा को इन लेन-देन की जानकारी थी या नहीं। अभी तक किसी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं हुई है।

EOW ने घर पर ही की पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने शिल्पा से उनकी एडवरटाइजिंग कंपनी से जुड़े बैंक ट्रांजेक्शन और पैसों के लेनदेन को लेकर कई सवाल किए।
एक्ट्रेस ने जांच में कुछ दस्तावेज सौंपे हैं, जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए अपने पास रखा है। बताया जा रहा है कि ठगी की रकम का कुछ हिस्सा शिल्पा के बैंक खाते में भी आया था, इसी वजह से उन्हें समन भेजा गया।

शिल्पा और राज कुंद्रा के वकीलों ने कोर्ट को बताया कि कपल के पास पहले से लॉस एंजेल्स, कोलंबो और दुबई की टिकट्स बुकिंग है राज कुंद्रा ने हाल ही में EOW के समन पर हाजिरी लगाई थी। अब कोर्ट ने एजेंसी को 8 अक्टूबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है, जिसके बाद मामले की सुनवाई होगी।

Read more:- ऋषिकेश में वीकेंड पर भारी भीड़ और लंबा जाम, यातायात व्यवस्था हुई अस्त-व्यस्त

More From Author

उत्तराखंड में मदरसों को धार्मिक शिक्षा के लिए अब लेनी होगी नई मान्यता, भर्ती के नए मानक हुए तय

राज्य औषधि विश्लेषण प्रयोगशाला भेजे गए 63 कफ सिरप के नमूने