Diwali 2025

Diwali 2025: शाहरुख खान की 5 सुपरहिट फिल्में जो दिवाली पर हुईं रिलीज

Diwali 2025: दिवाली का त्योहार भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह मौका सिर्फ पटाखों और रोशनी का नहीं होता, बल्कि बॉलीवुड के लिए भी खास होता है। दिवाली पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं, और शाहरुख खान की कई फिल्में तो इस दिन ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आइए जानते हैं शाहरुख खान की वो 5 फिल्में जो दिवाली पर रिलीज हुईं और सुपरहिट रहीं।

1. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)

शाहरुख और काजोल की यह रोमांटिक फिल्म दिवाली के दिन रिलीज हुई थी और आज भी लोगों की फेवरेट है। यह फिल्म 30 साल बाद भी सुपरहिट मानी जाती है। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

2. जब तक है जान (2012)

कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ शाहरुख की यह फिल्म यश चोपड़ा ने डायरेक्ट की थी। यह फिल्म भी दिवाली पर रिलीज होकर सुपरहिट रही। इसे भी प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

3. ओम शांति ओम (2007)

दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म थी। फराह खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

4. हैप्पी न्यू ईयर (2014)

शाहरुख, दीपिका, अभिषेक बच्चन और सोनू सूद की यह फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। इस फिल्म को भी फराह खान ने डायरेक्ट किया था। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

5. डॉन (2006)

प्रियंका चोपड़ा के साथ शाहरुख की यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म भी दिवाली पर रिलीज हुई थी । यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

Read more:- Diwali 2025 OTT releases: इस दीवाली वीकेंड ये धांसू फिल्में देंगी आपको एंटरटेनमेंट का डोज

More From Author

Ankita-Vicky की दिवाली पार्टी में इन सेलेब्स ने जमाई महफ़िल

Ankita-Vicky की दिवाली पार्टी में इन सेलेब्स ने जमाई महफ़िल

kotdwar : स्मैक की सप्लाई पर पौड़ी पुलिस ने लगाए ब्रेक