Champawat : एक किलो 970 ग्राम चरस के साथ महिला तस्कर को किया गया गिरफ्तार 

Champawat news : लोहाघाट पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंपावत पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया गया है। अभी तक चंपावत पुलिस करोड़ों रुपए के नशीले पदार्थ बरामद कर कई नशा तस्करों को जेल भेज चुकी है। एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट पुलिस , एएनटीएफ व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में टीम ने 17 अक्टूबर की शाम को मरोड़ाखान व मल्ला बापरू के बीच एक महिला तस्कर को 01 किलो 970 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बाराकोट ब्लॉक की मल्ला बापरू निवासी लक्ष्मी फर्त्याल पत्नी ललित फर्त्याल को टीम ने 01 किलो 970 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

चरस को खटीमा बेचने जा रही थी महिला

आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आज आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में एसपी चंपावत अजय गणपति ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महिला द्वारा गांव से ही छोटी-छोटी मात्रा में चरस खरीद कर इकट्ठी की गई थी, जिसे वह खटीमा बेचने के लिए ले जा रही थी। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  एसपी चंपावत ने कहा जिले में नशा तस्करो को किसी भी हालत में बक्सा नहीं जाएगा।

सिमरन बिंजोला

More From Author

Dehradun:दून रेलवे स्टेशन पर दिवाली पर भारी भीड़, मुजफ्फरपुर ट्रेन में चढ़ने को मची अफरातफरी

कैंची धाम में संदिग्ध हालात में युवक की गोली लगने से मौत, भवाली पुलिस ने शुरू की जांच