Bollywood Diwali Celebration 2025

Bollywood Diwali Celebration 2025: बॉलीवुड में धूमधाम से मनाई गई दिवाली, देखें तस्वीरें

 

Bollywood Diwali Celebration 2025:  देशभर में दिवाली का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाते नजर आए। उन्होंने न सिर्फ अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं, बल्कि अपने जश्न की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। आइए देखते हैं कि बॉलीवुड सितारों ने किस अंदाज़ में दिवाली मनाई।

शाहरुख खान

‘किंग खान’ शाहरुख खान हर साल दिवाली के मौके पर अपने घर ‘मन्नत’ में दिवाली पार्टी का आयोजन करते हैं। लेकिन इस साल उनके घर पर रेनोवेशन का काम चल रहा है, इसलिए उन्होंने पार्टी नहीं रखी। इसके बजाय वे अपनी पत्नी गौरी खान के साथ पूजा करते नजर आए। शाहरुख ने पूजा की एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने दिवाली का जश्न लंदन में मनाया। दोनों एथनिक वेयर में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Diwali Celebration 2025
Bollywood Diwali Celebration 2025 ( image credit- instagram)

कृति सेनन

कृति सेनन ने दिवाली का सेलिब्रेशन अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया और परिवार के साथ किया। तस्वीरों में वह दोस्तों के संग जश्न मनाते हुए नजर आईं।

सामंथा रुथ प्रभु

इस बार दिवाली पर सामंथा रुथ प्रभु को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु के साथ देखा गया। उन्होंने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं। हरे रंग के सूट में सामंथा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Bollywood Diwali Celebration 2025
Bollywood Diwali Celebration 2025 ( image credit- instagram)

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की जोड़ी

सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी येलो कलर के एथनिक आउटफिट में दिवाली मनाते हुए नजर आई। यह दिवाली उनके लिए खास थी, क्योंकि यह उनकी बेटी की पहली दिवाली थी।

अन्य सेलेब्स भी पीछे नहीं रहे

कई और बॉलीवुड सितारों ने भी दिवाली का जश्न मनाया, जिनमें कंगना रनौत, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और अनन्या पांडे जैसे नाम शामिल हैं। सभी ने अपने अंदाज में त्योहार की रौनक बढ़ाई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HNN24x7 (@hnn24x7)

More From Author

HARIDWAR : 17 दिन बाद हरकी पैड़ी पर आयी गंगाजी, श्रद्धालुओं ने जमकर लगाई डुबकी

Diwali festival : दीवाली की आतिशबाजी से जहरीली हुई हवा, कई शहरों में बढ़ा प्रदूषण स्तर