सीएम योगी आज करेंगे कूड़े से बनने वाली  बिजली का शिलान्यास

आज सीएम योगी आगरा में कचरे से बनने वाली बिजली के प्लांट का शिलान्यास करेंगे।  सीएम योगी लखनऊ से वर्चुअल तरीके से “वेस्ट टू एनर्जी” प्लांट के शिलान्यास के साथ अन्य योजनाओं को भी लोकार्पण करेंगे। आगरा में मेयर नवीन जैन कुबेरपुर लैंडफिल साइट के 11 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित प्लांट का भूमि पूजन करेंगे। मेयर नवीन जैन ने बताया कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर 280 करोड़ रुपये की लागत से कूड़े से बिजली बनने के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का शिलान्यास सीएम योगी करेंगे।

यह  भी पढ़े-आज मणिपुर और त्रिपुरा राज्य को पीएम मोदी देंगे सौगात

इस प्लांट की क्षमता 15 मेगावाट है, लेकिन शुरुआत में 10 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा सकेगा। हर दिन 800 मीट्रिक टन कचरे का इस्तेमाल इस प्लांट में किया जाएगा। नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया  प्लांट विदेशी तकनीकी पर आधारित है। मंगलवार दोपहर तीन बजे कुबेरपुर में भूमि पूजन समारोह में केंद्रीय विधि राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और अन्य जनप्रतिनिधि भी होंगे। शाम को पांच बजे से नगर निगम सदन में कार्यक्रम किया जाएगा।

 

         शिवानी चौधरी

 

 

 

 

More From Author

आज मणिपुर और त्रिपुरा राज्यों को पीएम मोदी देंगे सौगात

सीएम योगी देवबंद में एटीएस सेंटर की रखेंगे आधारशिला