Indira Gandhi Birth Anniversary

Indira Gandhi Birth Anniversary: पूर्व PM इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती आज, पीएम मोदी- कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Indira Gandhi Birth Anniversary: आज देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने भी उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HNN 24×7 (@hnn24x7)

इंदिरा गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राज्यसभा (1964–1967) से की। इसके बाद वे चौथे, पाँचवें और छठे आम चुनावों में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुईं। जनवरी 1980 के आम चुनाव में उन्होंने रायबरेली (उत्तर प्रदेश) और मेडक (आंध्र प्रदेश) दोनों सीटों से जीत दर्ज की और बाद में मेडक सीट अपने पास रखी।

उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए। वे 1967 से 1977 तक और फिर 1980 से कांग्रेस संसदीय दल की नेता रहीं। उनका कार्यकाल भारतीय राजनीति के निर्णायक दौरों में से एक माना जाता है।

इंदिरा गांधी को उनकी उपलब्धियों और राष्ट्रीय योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान मिले। उन्हें 1972 में भारत रत्न, बांग्लादेश की मुक्ति में योगदान के लिए मैक्सिकन अकादमी पुरस्कार, एफएओ का दूसरा वार्षिक पदक और साहित्य वाचस्पति पुरस्कार प्रदान किया गया।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उनकी भूमिका को खूब सराहा गया। उन्हें अमेरिका में मदर्स अवार्ड, कूटनीति के क्षेत्र में इटली का इसाबेला डी’एस्टे पुरस्कार और येल विश्वविद्यालय का हाउलैंड मेमोरियल पुरस्कार मिला।

Read more:-  Delhi Blast: कैश में खरीदी थी डॉ. शाहीन-मुजम्मिल ने ब्रेज़ा कार, तस्वीर वायरल

More From Author

UP News Hindi

UP News Hindi: बिसौली कोतवाली में नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

Delhi-NCR Weather

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में AQI 400 के पार, पूरे NCR की हालत खराब