Delhi-NCR: राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। खराब हवा की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं और कई क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इसी बीच, बुधवार को जंतर-मंतर पर लोगों ने प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन भी किया, लेकिन हवा की गुणवत्ता में कोई बड़ा सुधार देखने को नहीं मिला है।

बुधवार सुबह 6 बजे दिल्ली के एयर क्वालिटी इंडेक्स आनंद विहार में AQI-416, अलीपुर में 384, अशोक विहार में 431, बवाना में 444, बुराड़ी में 391 चांदनी चौक में 437 द्वारका-सेक्टर 8 में 384, ITO में 378, जहांगीरपुरी में 442, लोधी रोड में 345, मुंडका में 405, नजफगढ़ में 366, नरेला में 423, नेहरू नगर में 412 दर्ज किया गया है.
इसके अलावा पटपड़गंज में 393, आर के पुरम में 404, रोहिणी में 426, सोनिया विहार में 408, विवेक विहार में 436, वजीरपुर में 447 AQI दर्ज किया गया.
दिल्ली पर प्रदूषण की मोटी चादर छाई हुई है, जिससे लोगों में स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, गले में खराश, और श्वसन संबंधी परेशानियों की सामने आ रही हैं।
मौसम विभाग ने 19 नवंबर से लगातार कोहरे की चेतावनी जारी की है, हालांकि अभी बारिश की संभावना नहीं है। राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। पिछले 24 घंटे में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई है।
Read more:- Delhi AQI: दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर, धुंध की चादर में लिपटी राजधानी
