Dhurandhar Box Office

Dhurandhar Box Office: धुरंधर फिल्म ने 14 दिन में तोड़े कई रिकॉर्ड, कमाई 700 करोड़ पार

Dhurandhar Box Office: फिल्म धुरंधर का दूसरा हफ्ता पूरा हो गया है, लेकिन इसकी कमाई ने सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए है। वीकेंड के साथ वीकडेज़ में भी थिएटर्स हाउसफुल चल रहे हैं। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में धुरंधर ने पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है। दुनिया भर में फिल्म की कमाई 700 करोड़ और भारत में 450 करोड़ के पार जा चुकी है। फैंस का कहना है कि तीसरे वीकेंड तक यह फिल्म 1000 करोड़ के करीब पहुंच सकती है, और भारत में 500 करोड़ पार होने की संभावना है।

धुरंधर के 14वें दिन की कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 14वें दिन फिल्म ने 23 करोड़ की कमाई की। इसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 460.25 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 552 करोड़ तक पहुंच गया। वही वर्ल्डवाइड कमाई 14 दिनों में 702 करोड़ हो गई है।

पहले 13 दिनों का कलेक्शन

  • 1वें दिन: 28 करोड़
  • 2वें दिन: 32 करोड़
  • 3वें दिन: 43 करोड़
  • 4वें दिन: 23.25 करोड़
  • 5वें दिन: 27 करोड़
  • 6वें दिन: 27 करोड़
  • 7वें दिन: 27 करोड़
  • 8वें दिन: 32.5 करोड़
  • 9वें दिन: 53 करोड़
  • 10वें दिन: 58 करोड़
  • 11वें दिन: 30.5 करोड़
  • 12वें दिन: 30.5 करोड़
  • 13वें दिन: 25.5 करोड़

धुरंधर ने तोड़े कई रिकॉर्ड

धुरंधर ने दूसरे हफ्ते में पठान (446.3 करोड़) और गदर 2 (419.1 करोड़) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। आने वाले दिनों में यह शाहरुख खान की ‘जवान’ को भी पीछे कर सकती है। साथ ही फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड भी टूट दिया है. जहाँ ‘पुष्पा 2’ ने दूसरे हफ्ते 196.50 करोड़ रुपये कमाए थे वही धुरंधर ने 240 करोड़ से ज्यादा करोड़ की कमाई की है।

फिल्म की खासियत

धुरंधर 2025 की सबसे सफल फिल्मों में से एक बनती जा रही है। यह एक्शन और स्पाई थ्रिल से भरपूर फिल्म है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 207.25 करोड़ की कमाई की। इसके बाद लगातार दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिका है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 14वें दिन फिल्म ने 23 करोड़ की कमाई की।

Read more:- Dhurandhar Box Office: ‘धुरंधर’ फिल्म ने तीसरे दिन तोड़ा रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

More From Author

Bharat Taxi Launch

Bharat Taxi Launch: दिल्ली में जल्द लॉन्च होने वाला देश का अपना टैक्सी ऐप

Dunki Case

Dunki Case: डंकी रूट मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की नकदी और सोना-चांदी जब्त