देश में कोरोना संक्रमण की वृद्धि दर में आई कमी

देश में कोरोना संक्रमण के केसों में कमी देखने को मिली है बीते 24 घंटे के मुकाबले आज देश में कोरोना के कम केस सामने आए हैं स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,68,063 नए केस दर्ज किए गए थे जबकि बीते दिन देश में 1 लाख 79 हजार 723 नए केस सामने आए थे।

देश में अभी एक्टिव केस 8,21,446 हो गए हैं वहीं 69,959 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं, इसके अलावा 277 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद देश में अब कोरोना से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,58,75,790 हो गई है।  कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,45,70,131 हो गई है 4,84,213 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है बीते दिन देश में कोरोना के लिए 15,79,928 लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए जिसके बाद अब देश में कुल 69,31,55,280 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें-धामी का कांग्रेस पर बयान खूनी  पंजे को जनता सिखाएगी सबक

4461 हुए ओमिक्रोन के मरीज

देश में ओमिक्रोन के संक्रमित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। जहां देश में ओमिक्रोन के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 4461 हो गई है वहीं ओमिक्रोन से 1711 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

आरती राणा

More From Author

कोरोना के संक्रमण को लेकर आज सीएम अरविंद करेंगे प्रेस वार्ता

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने से प्रदेश की 774 सड़के हुई बंद