Christmas 2025

Christmas 2025: क्रिसमस पर कैथेड्रल चर्च पहुंचे पीएम मोदी, प्रार्थना सभा में लिया हिस्सा

Christmas 2025: क्रिसमस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन पहुंचे। यहां उन्होंने प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया, जिसमें दिल्ली और उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों से आए ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दीं। यह चर्च दिल्ली के सबसे पुराने और सबसे बड़े चर्चों में से एक है, जो खूबसूरत आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया। प्रार्थना सेवा में कैरेल, भजन और विशेष क्रिसमस प्रार्थनाएं शामिल थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली के बिशप Rt. Rev. Dr. पॉल स्वरूप भी प्रार्थना करते नजर आएं।

पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर प्रार्थना सभा की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनके साथ दिल्ली के बिशप Rt. Rev. Dr. पॉल भी मौजूद है, वही तस्वीरें शेयर उन्होंने लिखा है कि -दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ़ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना में शामिल हुआ। इस प्रार्थना में प्यार, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश था। उम्मीद है कि क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और भाईचारा लाएगी।

इसके साथ पीएम मोदी ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वे चर्च में प्रवेश करते दिख रहे है. इसमें उन्होंने लिखा है कि- क्रिसमस नई आशा, स्नेह और दयालुता के प्रति साझा प्रतिबद्धता लेकर आए।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सभी के लिए शांति, करुणा और आशा से भरा क्रिसमस की कामना की। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि प्रभु यीशु के संदेश समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देंगे।

Read more:- IIT Delhi’s AILA: IIT दिल्ली ने बनाया AILA, AI जो इंसानों की तरह प्रयोगशाला में कर सकता है काम

Also Follow HNN24x7 on Youtube


More From Author

Noida Airport

जनवरी 2026 से शुरू होगा Noida Airport, सीएम योगी ने किया ऐलान

atal canteen yojana

दिल्ली में शुरू हुई Atal Canteen योजना,पांच रुपये में मिलेगा भरपेट खाना