Karwa Chauth Holiday Uttarakhand 2026
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर प्रदेशभर में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को यह अवकाश रहेगा।
शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल उत्तराखंड राज्य के अधीन संचालित शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को करवा चौथ पर्व के लिए सार्वजनिक अवकाश प्रदान करने की सहर्ष स्वीकृति देते हैं।

इस निर्णय से प्रदेश के सरकारी एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को करवा चौथ के अवसर पर छुट्टी मिलेगी।

