Rampur Accident News

Rampur Accident News : रामपुर में पहाड़ी गेट पर हुआ दर्दनाक हादसा, CCTV फुटेज वायरल

UP Rampur Accident News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। रविवार को थाना क्षेत्र गंज के पास भूसे से भरा ट्रक एक बोलेरो पर पलट गया, जिससे बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे भूसे से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और बोलेरो पर पलट गया।

पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्री ने बताया कि यह हादसा पहाड़ी गेट के पास हुआ। ट्रक पीछे से आते हुए बोलेरो के बराबर में था और मुड़ने के दौरान पलट गया। पलटते ही ट्रक बोलेरो के ऊपर गिर गया, जिससे बोलेरो पूरी तरह दब गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कोतवाली, गंज, सिविल लाइंस, साथ ही सीओ सिटी और सीओ स्वर मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से ट्रक को हटाया और मृतक ड्राइवर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे की जांच के लिए ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। बोलेरो पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था, और मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि ट्रक बोलेरो के साथ संतुलन खोकर पलटा और सीधे बोलेरो पर गिर गया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है।

विशेषज्ञ और नागरिकों का कहना है कि यह हादसा सरकार की ओवरलोडिंग रोकने की नीतियों पर सवाल उठाता है। हालांकि प्रशासन लगातार बड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का दावा करता है, लेकिन जमीन पर स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

Read more:- Andhra Pradesh: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में भीषण आग, एक यात्री की मौत

Also Follow HNN24x7 on Youtube


More From Author

Banke Bihari Darshan

Banke Bihari Darshan: नए साल पर बांके बिहारी मंदिर जाने से पहले जानें एडवाइजरी

Aravali row

Aravali row: अरावली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 20 नवंबर के आदेश पर रोक