विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन हुई पूरी तरह मुस्तैद

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार हो चुकी है इसी कड़ी में कोटद्वार क्षेत्र में भी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रही है यहां पर बीएसएफ और पीएससी के जवानों सहित पुलिस प्रशासन मिलकर पूरे कोटद्वार शहर में फ्लैग मार्च निकाल रहे है साथ ही लोगों को जागरुक करने का कार्य भी कर रहे है। कोटद्वार में पुलिस ने फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को मास्क पहनकर रखने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने के निर्देश भी दिए।

फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने बाजार में बेवजह बिना मास्क के घूम रहे लोगों को सावधान किया और बाजार में फैली अव्यवस्था को सुधारने के साथ ही व्यवसायिकों को सख्त निर्देश दिए कि दुकानों में आ रहे लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सख्ती बरत रही है।

यह भी पढे़ं- आप पार्टी नेता संजय सिंह ने वर्चुअल संवाद से किया जनता को संबोधित

पुलिस अधीक्षक द्वारा आगे कहा गया कि कोटद्वार के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों पर पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि चुनाव के चलते कोई भी अप्रिय घटना न घट सके वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने असामाजिक तत्वों को सूचित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन या किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश नहीं करेगी।

सिमरन बिंजोला

More From Author

सिंगापुर ने भारतीय एयरलांइस पर कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर जाताई चिंता

उत्तराखंड सरकार के खिलाफ माघ मेले से बजेगा बिगुल