Ranveer Singh

Ranveer Singh को मिली धमकी, बिश्नोई गैंग ने पूरे स्टाफ को खत्म करने की दी चेतावनी

Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को हाल ही में एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला था, जिसमें उनसे 1 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इस मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच को अब एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने वॉयस नोट में सुनाई दे रही आवाज की पहचान की है, और पुष्टि की है कि यह आवाज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर की है।

VPN का इस्तेमाल कर भेजी गई धमकी

पुलिस के अनुसार, धमकी देने वाला आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल कर रहा था, जिससे उसकी लोकेशन विदेश में ट्रेस की गई है। पुलिस इस मामले में इंटरपोल की मदद ले रही है। धमकी में रणवीर सिंह से कहा गया था कि अगर वे 1 करोड़ रुपये की मांग पूरी नहीं करेंगे, तो उनके पूरे स्टाफ को खत्‍म कर दिया जाएगा।

सुरक्षा बढ़ाई गई, जांच जारी

रणवीर सिंह ने धमकी मिलने के बाद तुरंत मुंबई पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रणवीर के घर के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की है। क्राइम ब्रांच ने वॉयस नोट की फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है और जांच जारी है।

हैरी बॉक्सर्स का नाम सामने आया

शुरुआत में पुलिस को लगा कि यह धमकी किसी स्मार्टफोन से भेजी गई थी, लेकिन बाद में यह खुलासा हुआ कि वॉयस नोट ‘हैरी बॉक्सर्स’ ने भेजा था, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है।

सलमान खान के बहनोई को भी मिली धमकी

कुछ दिन पहले, 11 फरवरी को सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को भी धमकी भरा ईमेल मिला था। इस मामले की भी मुंबई क्राइम ब्रांच जांच कर रही है।

फायरिंग और धमकियों से बॉलीवुड में दहशत

इस घटना से बॉलीवुड में डर का माहौल है। इससे पहले रोहित शेट्टी के घर पर भी फायरिंग की घटना हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, और पुलिस का मानना है कि ये धमकियां मुख्य रूप से फिरौती वसूलने के लिए दी जा रही थीं।

Read more:- Dhurandhar 2 ने रिलीज से पहले ही कमाए करोड़ों, क्या टूटेगा 1300 करोड़ का रिकॉर्ड?

More From Author

Mata Vaishno Devi

Mata Vaishno Devi भवन की सुरक्षा में चूक, कंटेंट क्रिएटर ने रिकॉर्ड किया वीडियो

O’Romeo

शाहिद कपूर की फिल्म O Romeo रिलीज, मीरा राजपूत ने की पति की तारीफ