Himanshi Khurana: ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें एक विदेशी गैंगस्टर से 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमांशी खुराना ने बताया कि उन्हें एक ईमेल के जरिए धमकी दी गई, जिसमें वॉयस नोट भी भेजा गया था। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 308(4) (रंगदारी) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह धमकी किसने और कहां से भेजी थी।
अधिकारियों का बयान
पुलिस अधीक्षक (जांच) सौरभ जिंदल ने बताया कि इस ईमेल में एक वॉयस नोट था, जिसे कथित तौर पर विदेश में रहने वाले गैंगस्टर जीशान अख्तर ने भेजा था। इस वॉयस नोट में 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
पहली भी मिली चुकी है धमकियां
यह पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा की हस्तियों को धमकियां मिली हैं। इससे पहले पंजाबी सिंगर दिलनूर और बॉलीवुड के कुछ सितारों को भी इसी तरह की धमकी भरी कॉल्स और ईमेल्स मिली थीं। पुलिस ने इन मामलों में भी जांच शुरू की थी।
कौन है हिमांशी खुराना
हिमांशी खुराना एक प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने ‘सड्डा हक’ जैसी फिल्म में काम किया और ‘बिग बॉस 13’ में अपनी पॉपुलैरिटी हासिल की है। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।
Read more:- जेल से Sukesh Chandrashekhar ने Jacqueline को दिया वैलेंटाइन गिफ्ट

