Greater Noida News: कल धूमधाम से देशभर में महाशिवरात्रि मनाई गई। लेकिन अब ग्रेटर नोएडा के इको विलेज-3 से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां महाशिवरात्रि व्रत के दौरान कुट्टू के आटे खाने से 40 से ज्यादा लोगों की तबियत खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जी हां, लोगों ने सोसाइटी के पास की एक स्थानीय मार्केट की दुकान से ऑनलाइन कुट्टू का आटा मंगवाया था। साथ ही निवासियों ने बताया कि आटे का पैकेट खुला हुआ था, जिसके चलते लोग बीमार हो गए। वहीं, अब लोगों ने इसकी जानकारी खाद्य विभाग को दी है।
इसके साथ ही यही हालात ग्रेटर नोएडा के हिमालय प्राइड सोसाइटी में भी देखने को मिले, जहां महाशिवरात्रि के व्रत पूरा करने के लिए लोगों ने कुट्टू का आटा खाया, जिसके बाद 15 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। उन्हें लगातार उल्टी और बुखार होने लगा, जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए न्यूमेड अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
सभी बीमार लोगो को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. शुरुआती जांच में यह फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आ रहा है।
बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है। इससे पहले भी महाशिवरात्रि पर ग्रेटर नोएडा से लोग बीमार हो चुके हैं। पहले एक हॉस्टल में 300 से अधिक छात्र बीमार हुए थे। तब खाद्य विभाग ने जांच के लिए नमूनों को भेजा था और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाई थी।
Read more:- आज से शुरू होगा AI Impact Summit, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

