Nagpur boiling water incident

Nagpur boiling water incident: 4 साल के मासूम ने पिचकारी से डाला रंग, तो दादी ने उस पर उड़ेल दिया खौलता पानी

Nagpur boiling water incident: महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कोराडी इलाके से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ होली के त्योहार के दौरान एक दादी ने अपने ही 4 साल के पोते पर सिर्फ इसलिए उबलता हुआ पानी डाल दिया, क्योंकि बच्चे ने खेल-खेल में उन पर पिचकारी से रंग डाल दिया था। देखें वायरल वीडियो-

पिचकारी से रंग डालना पड़ा भारी

जानकारी के मुताबिक, 4 साल का मासूम ओम हरीश वांगे अपने घर के बाहर पिचकारी से होली खेल रहा था। इसी दौरान उसकी दादी सिंधु ठाकरे गरम पानी से भरी बाल्टी लेकर वहां से गुजर रही थीं। बच्चे ने अनजाने में अपनी पिचकारी से दादी पर थोड़ा सा रंग छिड़क दिया।

इसके बाद दादी आगबबूला हो गईं और बिना कुछ सोचे-समझे उन्होंने हाथ में पकड़ी खौलते पानी की पूरी बाल्टी मासूम ओम के ऊपर पलट दी। गरम पानी गिरते ही बच्चा दर्द से चीखने लगा। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने तुरंत बच्चे पर ठंडा पानी डाला और उसे अस्पताल पहुंचाया।

बच्चे की हालत गंभीर

खौलते पानी की वजह से बच्चा कमर के नीचे लगभग 45 प्रतिशत तक झुलस गया है। मासूम ओम को नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

CCTV में कैद हुई करतूत

यह पूरी शर्मनाक घटना पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक छोटी सी शरारत पर महिला आगबबूला हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इलाके के लोगों में भारी गुस्सा है।

पुलिस की कार्रवाई

कोराडी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read more:- Delhi News: दिल्ली के रिठाला में भीषण आग, 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक

More From Author

Delhi News

Delhi News: दिल्ली के रिठाला में भीषण आग, 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक

sonu sood

युद्ध के बीच फिर ‘मसीहा’ बने Sonu Sood, दुबई में फंसे भारतीयों के लिए बढ़ाए मदद के हाथ