WhatsApp Plus'

WhatsApp Plus: व्हाट्सएप लॉन्च करेगा प्रीमियम वर्जन, पेड यूजर्स को मिलेंगे एक्सक्लूसिव फीचर्स

WhatsApp Plus: दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अब अपने बिजनेस मॉडल में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अभी जहां व्हाट्सएप का इस्तेमाल पूरी तरह फ्री है, वहीं जल्द ही इसका नया वर्जन लॉन्च हो सकता है, जिसमें कुछ एक्सक्लूसिव फीचर्स और बेनिफिट्स मिलेंगे। हालांकि, यह पूरी तरह ऑप्शनल होगा, यानी यूजर चाहे तो पुराने फ्री वर्जन का ही इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।

WhatsApp Plus क्या है?

यह व्हाट्सएप का पेड वर्जन होगा। इसके लिए यूजर्स को हर महीने एक निश्चित फीस चुकानी होगी। बदले में उन्हें कुछ खास फीचर्स मिलेंगे जो फ्री वर्जन में उपलब्ध नहीं होंगे। जो लोग पैसे नहीं देना चाहते, वे पहले की तरह फ्री वर्जन इस्तेमाल कर सकते हैं।

पेड यूजर्स को क्या मिलेगा?

  • फ्री वर्जन में केवल 3 चैट पिन की जा सकती हैं, जबकि पेड वर्जन में 20 तक चैट पिन करने का विकल्प मिलेगा।
  • पेड यूजर्स को 14 नए ऐप आइकन और अलग-अलग थीम चुनने का मौका मिलेगा।
  • पेड यूजर्स के लिए खास अलर्ट टोन और रिंगटोन्स उपलब्ध होंगी।
  • कुछ स्टिकर पैक्स और रिएक्शन आइकन केवल प्रीमियम यूजर्स के लिए होंगे।
  • ऐप के लुक और फंक्शन पर यूजर्स को ज्यादा नियंत्रण मिलेगा।

फेक ऐप्स से सावधान

इंटरनेट पर ‘WhatsApp Plus’ के नाम से कई फर्जी APK फाइलें मौजूद हैं। कंपनी ने चेतावनी दी है कि असली फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है। किसी भी अनजाने लिंक से ऐप डाउनलोड न करें, इससे फोन में वायरस या डेटा चोरी का खतरा हो सकता है।

Meta AI में सुधार

व्हाट्सएप केवल पैसों के लिए नहीं, बल्कि तकनीक के लिए भी नए अपडेट ला रहा है। Meta AI के लिए नया ‘Thinking Mode’ तैयार किया जा रहा है, जिससे AI को कठिन सवालों का जवाब देने में अधिक समय मिलेगा और वह ज्यादा सटीक व गहराई वाले उत्तर दे सकेगा।

Read more:- SIM Binding Whatsapp: व्हाट्सएप यूजर्स सावधान! बिना एक्टिव सिम कार्ड के अब नहीं चलेगा आपका अकाउंट!

More From Author

Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhok

शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhok, वरमाला का वीडियो हुआ वायरल

Delhi news

Delhi news: दिल्ली में धूं-धूं कर जली इलेक्ट्रिक बस, चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान