Dhurandhar 2: आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म का नया गाना ‘आरी आरी’ जारी किया गया, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पहली फिल्म का गाना ‘न तो कारवां की तलाश है’ भी बहुत हिट हुआ था। नए गाने ‘आरी आरी’ को एक घंटे में ही 3 लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। यह गाना पुराने पंजाबी हिट का मॉडर्न वर्जन है।
गाने को बॉम्बे रॉकर्स की डेनिश-इंडियन म्यूजिक टीम ने बनाया था। यह गाना पहले 2007 में उनके एल्बम ‘इंट्रोड्यूसिंग’ में आया था और भारत व डेनमार्क दोनों जगह पॉपुलर हुआ था। गाने में पंजाबी लोकगीत ‘बारी बरसी’ को हिप-हॉप बीट्स के साथ नया रूप दिया गया है। बता दें कि आज डायरेक्टर आदित्य धर का जन्मदिन भी है और इसी मौके पर यह गाना रिलीज किया गया।
फिल्म के नए वर्जन को म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत सचदेव ने कम्पोज और प्रोड्यूस किया है। इसमें ओरिजिनल गायक नवतेज सिंह रेहल के साथ जैस्मीन सैंडलस, खान साब और सुधीर यादवूर्शी की आवाज़ है। गाने का मूड पूरी फिल्म के हिसाब से तैयार किया गया है।
फैंस को फिल्म का पहला गाना बेहद पसंद आया। एक यूजर ने लिखा, ‘धमाका सांग है ये तो।’ दूसरे ने कहा, ‘एक ही तो दिल है, कितनी बार जीतोगे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ’19 मार्च का इंतजार है।’ वहीं एक अन्य ने कहा, ‘पहली फिल्म में ‘ना दे दिल परसेदी’ और इस बार ‘आरी आरी’, क्या कमाल के गाने हैं।” एक यूजर ने लिखा, ‘इस फिल्म से मैं रणवीर सिंह का फैन हो गया हूं।’
फिल्म में रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे सितारे हैं। सारा अर्जुन का किरदार इस बार कुछ नया ट्विस्ट लेकर आएगा। फिल्म में आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम भी अहम भूमिका में हैं।
Read more:- रिलीज से पहले ही Dhurandhar 2 ने बनाया नया इतिहास, पेड प्रीव्यू से कमा लिए 12 करोड़

