IPL 2026 Tickets: भारत में ‘आईपीएल 2026’ का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को स्टेडियम में लाइव खेलते देखने के लिए उत्साहित हैं। इस सीजन का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन आरसीबी (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। अगर आप भी स्टेडियम की भीड़ में बैठकर अपनी टीम को चीयर करना चाहते हैं, तो टिकट बुक करने की तैयारी अभी से शुरू कर दें।
पहले फेज का शेड्यूल और वैन्यू
चुनावों के कारण फिलहाल बीसीसीआई ने शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है, जो 10 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद जैसे बड़े शहर शामिल हैं। 29 मार्च को मुंबई में MI और KKR तथा 30 मार्च को गुवाहाटी में RR और CSK आमने-सामने होंगे।
टिकट कैसे और कहाँ से बुक करें?
आईपीएल 2026 के टिकटों की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से होगी:
- ऑनलाइन बुकिंग: टिकट बुक करने के लिए आप BookMyShow, Paytm Insider और जोमैटो के District ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस जैसे टीमों के लिए ‘प्री-सेल रजिस्ट्रेशन’ भी शुरू हो चुके हैं।
- फ्रेंचाइजी वेबसाइट: आप सीधे अपनी पसंदीदा टीम की आधिकारिक वेबसाइट से भी टिकट खरीद सकते हैं।
- ऑफलाइन टिकट: जो लोग ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पाते, उनके लिए मैच से कुछ दिन पहले स्टेडियम के बाहर काउंटर या चुनिंदा मॉल्स में टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी।
कैसे करें बुकिंग?
- सबसे पहले टिकटिंग ऐप या वेबसाइट पर जाकर ‘IPL 2026’ सर्च करें।
- अपना मनपसंद मैच और स्टेडियम चुनें।
- अपनी बजट के अनुसार सीट और संख्या सिलेक्ट करें।
- पेमेंट करें (UPI या कार्ड से)।
- कन्फर्मेशन के बाद आपको डिजिटल टिकट (M-Ticket) मिल जाएगा।
टिकट की कीमत
टिकटों की शुरुआती कीमत ₹1000 से शुरू होती है, जो स्टैंड और वीआईपी बॉक्स के अनुसार बढ़ती है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि हमेशा आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही टिकट खरीदें और ब्लैक मार्केट या फर्जी वेबसाइटों से बचें। बड़े मैचों की टिकटें मिनटों में बिक जाती हैं, इसलिए इंटरनेट की स्पीड अच्छी रखें और मैच से कम से कम 10 दिन पहले पोर्टल चेक करना शुरू कर दें।
Read more:- Instagram Encrypted Chats: 8 मई के बाद प्राइवेट नहीं रहेंगी चैट्स, कंपनी ने लिया बड़ा फैसला

