Guest Chats Feature: WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया और शानदार फीचर लेकर आ रहा है। अब आप उन लोगों से भी व्हाट्सऐप पर चैट कर पाएंगे जिनका इस प्लेटफॉर्म पर अकाउंट नहीं है। कंपनी ‘Guest Chats’ नाम के फीचर की टेस्टिंग कर रही है। इसके जरिए बिना ऐप डाउनलोड किए और बिना अकाउंट बनाए भी चैटिंग संभव होगी। फिलहाल यह फीचर एंड्रॉयड और आईफोन के कुछ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
Guest Chats क्या है?
इस फीचर की मदद से व्हाट्सऐप यूजर्स किसी भी व्यक्ति को चैट में इनवाइट कर सकते हैं, भले ही उनके फोन में व्हाट्सऐप इंस्टॉल न हो। यूजर Invite Link बनाकर इसे SMS, ईमेल या किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर भेज सकते हैं। सामने वाला लिंक खोलकर या तो व्हाट्सऐप डाउनलोड करेगा या गेस्ट के रूप में चैट में शामिल होगा।
सुरक्षा और प्राइवेसी
गेस्ट चैट भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेगी। बातचीत शुरू करने से पहले गेस्ट यूजर को अपना नाम डालना होगा ताकि सामने वाला उसे पहचान सके। चैटिंग के दौरान स्क्रीन पर ‘Guest’ का लेबल दिखाई देगा, जिससे पता चलेगा कि यह व्यक्ति रजिस्टर्ड यूजर नहीं है।
किन सुविधाओं पर रहेगी पाबंदी
- गेस्ट यूजर सिर्फ टेक्स्ट मैसेज भेज और प्राप्त कर सकेंगे।
- फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट, GIF और स्टिकर शेयर नहीं कर पाएंगे।
- वॉइस/वीडियो कॉल और ग्रुप चैट में शामिल नहीं हो सकेंगे।
चैट की समय सीमा
गेस्ट चैट में 10 दिनों तक कोई एक्टिविटी नहीं होने पर यह अपने आप डिलीट हो जाएगी। इसके बाद बातचीत जारी रखने के लिए नया इनवाइट लिंक बनाना होगा। यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है, जिन्हें कभी-कभार किसी अनजान व्यक्ति से बात करनी पड़ती है, लेकिन वे अपना नंबर या ऐप डिटेल्स शेयर नहीं करना चाहते।
यह भी पढ़ें:- WhatsApp Plus: व्हाट्सएप लॉन्च करेगा प्रीमियम वर्जन, पेड यूजर्स को मिलेंगे एक्सक्लूसिव फीचर्स

