WhatsApp Recharge Feature: व्हाट्सएप ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अब सीधे ऐप के जरिए मोबाइल रिचार्ज कर सकेंगे। इसके लिए अब किसी अलग ऐप या वेबसाइट की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा जल्द ही एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। आइयें जानते है कि वॉट्सऐप से मोबाइल रिचार्ज करने के स्टेप्स:-
व्हाट्सएप से मोबाइल रिचार्ज कैसे करें?
व्हाट्सएप के जरिए रिचार्ज करने के लिए यूजर्स को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- अपने फोन में व्हाट्सएप खोलें
- होम स्क्रीन पर दिख रहे ₹ (पेमेंट) आइकॉन पर जाएं
- ‘मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज’ विकल्प चुनें
- जिस नंबर पर रिचार्ज करना है, उसे सिलेक्ट करें
- रिचार्ज प्लान चुनें
- पेमेंट मेथड (UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड) चुनें
- सभी डिटेल्स चेक कर कन्फर्म करें
- UPI PIN डालकर पेमेंट पूरा करें
किसके साथ मिलकर लॉन्च हुई सर्विस?
यह सुविधा PayU के साथ साझेदारी में शुरू की गई है। इसके जरिए Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi) यूजर्स आसानी से प्रीपेड रिचार्ज कर सकेंगे।
व्हाट्सएप बना मल्टी-पर्पस ऐप
व्हाट्सएप अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं रहा। इसमें पहले से ही कई सुविधाएं मौजूद हैं जैसे
- UPI पेमेंट
- QR कोड से पेमेंट
- मेट्रो टिकट बुकिंग
अब मोबाइल रिचार्ज फीचर जुड़ने से यह और ज्यादा उपयोगी हो गया है।
जल्द सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा फीचर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में यह फीचर सभी भारतीय यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। इसके बाद यूजर्स व्हाट्सएप पर ही प्लान देख सकेंगे और कुछ ही स्टेप्स में रिचार्ज कर पाएंगे।
व्हाट्सएप धीरे-धीरे एक ऑल-इन-वन ऐप बनता जा रहा है। आने वाले समय में बिल पेमेंट, ट्रेन-फ्लाइट टिकट बुकिंग और अन्य फाइनेंशियल सर्विसेज भी इसमें शामिल हो सकती हैं।
Read more:-WhatsApp पर अब बिना अकाउंट वाले दोस्तों से भी करें चैटिंग, जल्द आएगा Guest Chats Feature

