Delhi Fire News

Delhi Fire News: दिल्ली में डबल फायर ट्रैजेडी, दो इलाकों में लगी भीषण आग

Delhi Fire News: दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बीती रात पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर और पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग में भीषण आग लगने की घटनाएँ सामने आईं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, पंजाबी बाग के शकूरबस्ती इलाके में आग की सूचना रात करीब 11:15 बजे मिली। आग पर काबू पाने के लिए 16 दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस भीषण आग में 100 से अधिक झुग्गियाँ जलकर खाक हो गईं। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुरुआत में दमकल की पाँच गाड़ियाँ भेजी गई थीं, लेकिन आग के करीब दो एकड़ क्षेत्र में फैलने के कारण बाद में और गाड़ियाँ भेजनी पड़ीं। झुग्गियों में इस्तेमाल अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई। देर रात करीब 12:40 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

वहीं, लक्ष्मी नगर इलाके के रमेश पार्क के जे-एक्सटेंशन में भी भीषण आग लगने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, आग पहले एक ट्रांसफॉर्मर में लगी, जिसके बाद कई इमारतें इसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में करीब 14 फ्लैट आग से प्रभावित हुए। घटना के समय घरों में लोग मौजूद थे, लेकिन समय रहते करीब 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

दमकल विभाग को इस आग की सूचना करीब 12:45 बजे मिली, जिसके बाद आग बुझाने के लिए 8 दमकल गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं। फिलहाल यहाँ भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग पर काबू पाने के लिए पानी के सात टैंकर और अन्य अग्निशमन वाहनों को तैनात किया गया।

अधिकारी के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर से शुरू हुई आग आसपास की तीन इमारतों में फैल गई। रमेश पार्क स्थित नानक मोटर के पास रात करीब 12:30 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल टीम के पहुँचने के बावजूद आग तेजी से फैल गई। देर रात करीब 2 बजे आग पर काबू पा लिया गया, जिसके बाद शीतलन अभियान चलाया गया। आग लगने का सटीक कारण यहाँ भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Read more:- Delhi Heatwave 2026: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी गर्मी, हीटवेव का येलो अलर्ट जारी

More From Author

EPFO New Rule

EPFO New Rule: PF निकालने का झंझट खत्म, अब UPI के जरिए मिनटों में आएगा पैसा

paytm bank license cancelled

Paytm Bank का लाइसेंस रद्द, जानें क्या चलेगा और क्या होगा बंद!