Shah Rukh Khan-Deepika Padukone

King के सेट पर हाथ में हाथ डाले दिखे Shah Rukh Khan-Deepika Padukone, तस्वीरें वायरल!

Shah Rukh Khan-Deepika Padukone: सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों केप टाउन में चल रही है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान और सौरभ शुक्ला नजर आएंगे। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।

प्रेग्नेंसी के बीच काम पर लौटी दीपिका

तस्वीरों में दीपिका पादुकोण अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करती दिख रही हैं। उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है और वह ढीले-ढाले कपड़ों में बेबी बंप छुपाती दिखाई दीं। उनके पति रणवीर सिंह उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ने आए, जहां वह काफी केयरिंग नजर आए।

शाहरुख का नया लुक

वायरल वीडियो में शाहरुख खान नए हेयरस्टाइल और रफ-एंड-टफ लुक में दिख रहे हैं। फिल्म के म्यूजिक को लेकर भी चर्चा है। एक क्लिप में हॉलीवुड सिंगर एड शीरन की आवाज में रैप सुनाई दे रहा है। माना जा रहा है कि इसका संगीत अनिरुद्ध ने तैयार किया है, जिन्होंने ‘जवान’ का म्यूजिक भी दिया था।

क्रिसमस पर रिलीज होगी फिल्म

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज हो सकती है। फिल्म की स्टार कास्ट में रानी मुखर्जी और अनिल कपूर भी शामिल हैं। दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे शाहरुख खान की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Read more:- Bargi Dam Cruise Tragedy: बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, हादसे में 7 लोगों की मौत

More From Author

Ujjain Mahakal Temple

Ujjain Mahakal Temple के पास खुदाई में निकला विशाल शिवलिंग, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

Ganga Expressway

सीएम योगी का बड़ा फैसला,Ganga Expressway पर 13 मई तक करें फ्री सफर!